बागेश्वर से गुमशुदा बालिका हल्द्वानी से बरामद-

Fast News Uttarakhand
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने गुमुशुदा बालिका को हल्द्वानी से बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि चार मार्च को एक पीड़ित पिता ने थाने में आकर तहरीर सौंपी। इसमें उनका कहना था उनकी बेटी सुबह स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न घर ही वापस आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

पीड़ित की तहरीर पर आईपीसी की धारा 365 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम व सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई। गुमशुदा की तलाश हेतु बागेश्वर से कौसानी, सोमेश्वर, कोसी, अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी गए। टैक्निकल टीम द्वारा दी सूचना के आधार पर उसे रविवार को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया। सोमवार को उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। टीम में उनके अलावा नरेंद्र गोस्वामी तथा भावना पाठक शामिल रही।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119