तमंचे और कारतूस संग एक आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एसआई अविनाश मौर्य, कांस्टेबल कुन्दन शाही, विनोद कुमार और होमगार्ड कविराज गश्त पर थे। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कमर में तमंचा लगाकर घूम रहा है और वह किसी घटना को अंजाम दे सकता है।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम अर्जुन गोस्वामी निवासी कुरियागांव लामाचौड़ बताया। उसके पास से पुलिस ने 2 कारतूस और 315 बोर का तमंचा बरामद किया। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न