अब खाना, दवा और ग्रॉसरी आदि डिलिवरी बॉय भी जुड़ेंगे श्रम विभाग की योजनाओं से
हल्द्वानी। अब खाना, दवा और ग्रॉसरी डिलीवरी बॉय भी श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ेंगे। विभाग की ओर से नये श्रमिकों के पंजीकरण के लिए इसके तहत 11 दिन का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नैनीताल जिले से प्रदेशभर में सबसे अधिक 55 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है। श्रम विभाग की ओर से नए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करते ही पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। उप श्रम आयुक्त कमल जोशी के अनुसार डिलीवरी का कार्य कर रहे युवकों को का पंजीकरण किया जा रहा है।
इससे उन्हें विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग की ओर से 25 अगस्त से 5 सितंबर तक 11 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया है। राज्यभर से अब तक कुल 160 पंजीकरण हुए हैं। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले से सबसे अधिक 55 और देहरादून से 51 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं बागेश्वर से और पिथौरागढ़ से इस अभियान के तहत तीन ही पंजीकरण हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान 5 सितंबर तक चल रहा है। इससे विभिन्न असंगठित क्षेत्र में डिलीवरी बॉय का काम कर रहे नये युवा अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न