तीस लाख के हाथी दांत के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
रुड़की। एसटीएफ और कलियर पुलिस की टीम ने हाथी के दो दांतों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। हाथी के बरामद दांतों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तीस लाख रुपये बताई गई है। एसटीएफ़ देहरादून और कलियर थाना पुलिस की टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि कलियर थाना क्षेत्र में अजमेरी तिराहे के पास बाग में तीन लोग हाथी के दांतों की तस्करी करने आए हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने बाग में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से हाथी के दो दांत बरामद किए हैं। उनका वजन 760 ग्राम है।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम लोकेश बजाज पुत्र सुरेन्द्र बजाज निवासी मकान नम्बर 338 आवास विकास कालोनी, सदर शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश बताया। एसओ कलियर जहांगीर अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ देहरादून के साथ कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा गया। इस दौरान उसके दो साथी नौशाद और रिजवान निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश मौके से फरार हो गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न