हार्डवेयर दुकान की छत काटकर हजारों की नगदी और कीमती सामान पर किया हाथ साफ
हल्द्वानी। डहरिया में चोरों ने हार्डवेयर की दुकान की छत काटकर हजारों की नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। देवी दत्त सनवाल धान मिल के पास मां बाराही हार्डवेयर स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। गुरुवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि छत कटी हुई है। गल्ले में रखी 82 हजार रुपये की नगदी गायब थी।
इसके अलावा दुकान से फिटिंग और हार्डवेयर का कीमती सामान चोरी कर लिया गया। उन्होंने इसकी सूचना टीपी नगर पुलिस को दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न