आठ घंटे तक नशे में रखने वाले 49 इंजेक्शन संग एक गिरफ्तार
हल्द्वानी। नशे के 49 इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए इंजेक्शन आठ घंटे तक इंसान को नशे में रखते हैं। पुलिस ने इंजेक्शन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वनभूलपुरा पुलिस सोमवार रात चेकिंग पर थी।
जवाहरनगर क्षेत्र में एक अज्ञात शख्स पुलिस रोका। युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक थैले में नशे के कुल 49 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम शकील अहमद निवासी जवाहर नगर वनभूलपुरा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह इंजेक्शन उसे किच्छा निवासी चाचा नाम का व्यक्ति सप्लाई करता है। वह हल्द्वानी रोडवेज के पास अक्सर तस्करी के लिए आता है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार