एक घंटे अंधेरा, पर्यावरण के नाम उत्तराखंड का संदेश: आज ‘अर्थ ऑवर’ में बंद होंगी गैर-जरूरी लाइटें

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च 2026 को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक पूरे प्रदेश में ‘अर्थ ऑवर’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


सरकार के अनुसार यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


यह अभियान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है। शासन ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


शासन का कहना है कि यदि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में शामिल होते हैं तो ऊर्जा संरक्षण के साथ पर्यावरण सुरक्षा का मजबूत संदेश समाज तक पहुंचेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119