न्यायालय में पेशी से बच रहा वारंटी नैनीताल से गिरफ्तार
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना भतरौजखान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव जलाल (28) निवासी गैरखाल सिमलखा, बेतालघाट (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में लंबित फौजदारी वाद संख्या 155/2021 में धारा 323, 354, 354-घ, 419, 504 और 506 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी था। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने उसे ग्राम वडेरी स्थित मां सैलपुत्री स्टोन क्रेशन के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, श्रवण सैनी और नारायण सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग