पनार-गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर सड़क में पलटी, एक की मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह(24)निवासी निगल्टी अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान देवेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकला। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

गंगोलीहाट के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कार में सवार मृतका की बहन पुष्पा देवी और चार साल का बेटा वीरा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। ईएमओ डॉ.अभिषेक पाठक ने बताया दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119