गैंगस्टर नीरज बवाना का आदमी बताकर दहशत फैलाने वाला बेतालघाट निवासी युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गैंगस्टर नीरज बवाना का आदमी बताकर दहशत फैलाने वाले बेतालघाट निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक हाल ही में दिल्ली से वापस गांव लौटा है और खुद को गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग का बताकर अवैध तमंचे के बल पर लोगों को डराने और वसूली की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने युवक के पास से अवैध तमंचा (315 बोर) भी बरामद किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

पुलिस के अनुसार दीपक सिंह जलाल (29) निवासी धनियाकोट, तल्लाकोट थाना बेतालघाट नैनीताल दिल्ली से लौटने के बाद गांव वालों को खुद को गैंगस्टर नीरज बवाना का आदमी बताकर अवैध तमंचे के बल पर लोगों को डराकर वसूली की कोशिश कर रहा था। आरोपी नशे का आदी है और बेरोजगारी के कारण अपराध की ओर बढ़ गया। उसने दिल्ली में गैंगस्टर नीरज बवाना का नाम सुनकर गांव में दहशत फैलाने की योजना बनाई। गांव के लोगों में उसके डर के कारण कोई पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं कर रहा था। जब यह मामला एसएसपी पीएन मीणा के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को चेकिंग के दौरान घिरोली पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दीपक के पास से अवैध तमंचा (315 बोर) भी बरामद हुआ है।  एसएसपी मीणा ने कहा कि समाज में भय और अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीस अहमद, उपनिरीक्षक हरि राम, हेड कांस्टेबल नवीन पाण्डेय, कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119