uttarakhand-किच्छा में ऑपरेशन प्रहार : दो तमंचाधारी गिरफ्तार
–315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
किच्छा। ऑपरेशन प्रहार के तहत किच्छा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे उप निरीक्षक बसंत प्रसाद पुलिस टीम के साथ आदित्य चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आशीर्वाद होटल के पास एक व्यक्ति बुलट मोटरसाइकिल पर संदिग्ध सामान लेकर सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कश्यप पुत्र छोटे लाल, निवासी विकास कॉलोनी वार्ड-16, किच्छा बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक के कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।
वहीं, शुक्रवार रात करीब 11 बजे उप निरीक्षक जयप्रकाश चंद्र पुलिस टीम के साथ चीनी मिल गेट के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। उसके कब्जे से भी 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र कश्यप पुत्र राधेश्याम, निवासी जनता स्कूल के पास, वार्ड-16, किच्छा बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बसंत प्रसाद, उप निरीक्षक जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल भगवत सिंह परिहार, कांस्टेबल देवराज सिंह कन्याल और कांस्टेबल नरेंद्र कन्याल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी