4–5 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट -पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 4 और 5 मई के लिए कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में इन दो दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर नियंत्रण रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाने और राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई और बीआरओ जैसे विभागों को भी सड़क बाधित होने की स्थिति में तुरंत बहाली सुनिश्चित करने को कहा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


प्रशासन ने ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सक्रिय रहने और सभी आपदा प्रबंधन उपकरणों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119