फंदे से लटका मिला युवक -मौत से पहले वीडियो में पुलिस पर लगाए आरोप

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। नगर के निकटवर्ती गांव रैतपुर में एक 21 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पुल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने सतपुली थाना प्रभारी और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैतपुर निवासी पंकज कुमार सतपुली बाजार में नशे की हालत में बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक व्यक्ति के पैर पर चढ़ गई, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां उसका चालान कर बाइक सीज कर दी गई। रात करीब 8 बजे पुलिस ने युवक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


घर लौटने के बाद युवक ने भोजन किया और अपने कमरे में चला गया। देर रात करीब 12 बजे उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने अपने शरीर पर लगी चोटों को दिखाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित जयहरीखाल विकासखंड के भिताड़ा पुल पर पहुंचा और दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


राहगीरों ने पुल पर हेलमेट पहने युवक का शव लटका देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने शव की पहचान पंकज कुमार (21) के रूप में की। एसडीआरएफ टीम ने शव को पुल से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने सतपुली थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच एएसपी कोटद्वार को सौंप दी है। साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119