रसोई गैस रिसाव से लगी भीषण आग : पति-पत्नी समेत दो मासूम झुलसे -बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें 👉


बेरीनाग से करीब चार किलोमीटर दूर सानीखेत गांव दिगतोली में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रसोई में खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे जीवन राम की पत्नी जानकी देवी रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शोर सुनकर जीवन राम आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। इस दौरान उनकी पत्नी जानकी देवी, 3 वर्षीय पुत्री प्रियांशी और पुत्र सिद्धार्थ भी गंभीर रूप से झुलस गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जीवन राम ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर के बाहर फेंक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर सेवा नहीं मिलने के कारण घायलों को निजी टैक्सी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि जीवन राम और दोनों बच्चे झुलसे हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई


जीवन राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद ग्राम प्रधान शीला देवी ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119