अंगदान से बनेगा जीवन का सहारा -दून मेडिकल कॉलेज में बोन बैंक के बाद स्किन बैंक की तैयारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को अंगदान को लेकर एक भावनात्मक और प्रेरक माहौल देखने को मिला। अस्पताल परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एमबीबीएस छात्रों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों को यह संदेश दिया गया कि एक सही फैसला कई परिवारों के जीवन में खुशियों का उजाला ला सकता है।


कार्यक्रम में बताया गया कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बोन बैंक की स्थापना हो चुकी है, जबकि स्किन बैंक (त्वचा बैंक) की शुरुआत शीघ्र की जाएगी। यह पहल राज्य में जले हुए (बर्न) मरीजों और गंभीर दुर्घटना पीड़ितों के इलाज में मील का पत्थर साबित होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


यह जागरूकता कार्यक्रम स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोटो) उत्तराखंड, मोहन फाउंडेशन और लिफ्टअप्रोमीडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। लिफ्टअप्रोमीडिया के नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया।


नाटक के माध्यम से बताया गया कि एक ब्रेन डेड अंगदाता अपने हृदय, लीवर, किडनी समेत अंगों से आठ गंभीर मरीजों को नया जीवन दे सकता है, जबकि नेत्रदान से दो नेत्रहीनों की दुनिया रोशन हो सकती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मस्तिष्क मृत्यु (ब्रेन डेथ) के बाद अंगदान पूरी तरह कानूनी और नैतिक प्रक्रिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इस अवसर पर सोटो के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं को और मजबूत करने पर तेजी से काम किया जा रहा है। बोन बैंक के बाद स्किन बैंक शुरू होने से राज्य को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक एवं सोटो के संयुक्त निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने अंगदान की शपथ ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


इस मौके पर मोहन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट लीडर संचित अरोड़ा, अरुण शर्मा, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर मुकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119