बिनसर सेंचुरी से सटे गांव में महिला पर दो तेंदुओं का हमला, जख्मी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के ताकुला विकासखंड में बिनसर वन्यजीव सेंचुरी से सटे गांव में दिनदहाड़े तेंदुओं के हमले से दहशत फैल गई। भैसोड़ी गांव में घर के पास लकड़ी काट रही एक महिला पर दो तेंदुओं ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुओं के पंजों से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


भैसोड़ी गांव निवासी प्रेमा देवी (28) पत्नी मनीष पांडे अपने घर के पास लकड़ी काट रही थीं, तभी जंगल की ओर से दो तेंदुए मौके पर आ गए और महिला पर झपट पड़े। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में मौजूद लकड़ी से तेंदुओं पर वार कर खुद को बचाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुए जंगल की ओर भाग निकले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

महिला पर तेंदुओं के हमले की पुष्टि करते हुए सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि बिनसर रेंज अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जान चुके हैं। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच करेगी, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119