ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। नगर के आदित्य चौक स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार रुद्रपुर से किच्छा की ओर आ रहे बाइक सवार दिनेश बैद्य अपनी पत्नी कविता बैद्य के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल किच्छा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कविता बैद्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश बैद्य का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


घटना के बाद डंपर चालक वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119