हल्द्वानी में सुनार फरार: आभूषण बनाने के नाम पर लाखों की ठगी -कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी कर फरार हुए एक सुनार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दर्जनों लोग बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ितों ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर फरार सुनार की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


शिकायती पत्र देने वाली मुखानी थाना क्षेत्र के गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने बताया कि हल्दूचौड़ निवासी सुनार नरेंद्र उर्फ नीरज ने कई लोगों से सोना और नगदी लेकर आभूषण बनाने का वादा किया था, लेकिन निर्धारित समय पर आभूषण नहीं दिए और 6 फरवरी से दुकान बंद कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने नीरज को 20 ग्राम सोने का आभूषण बनवाने के लिए 1.85 लाख रुपये दिए थे और 8 फरवरी तक आभूषण देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पीड़ितों के अनुसार जब आरोपी का मोबाइल नंबर मिलाया गया तो वह बंद मिला। इसके बाद जब वे उसके घर पहुंचे तो उसकी पत्नी ने सोना या पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने कई अन्य लोगों से भी 20 ग्राम, 21 ग्राम, 26 ग्राम समेत विभिन्न वजन के आभूषण बनाने के नाम पर सोना और रुपये लिए और फिर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की जांच मुखानी थाना प्रभारी सुशील जोशी और एसओजी टीम को सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119