बुद्ध पार्क में पहाड़ी आर्मी का धरना -2027 विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाने की घोषणा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय (पहाड़ी हिंदू) नगर अध्यक्ष, पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ बुद्ध पार्क में धरना देकर राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।


धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कई नीतियों के कारण पहाड़ी समाज और आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान गैस सिलेंडर की कमी, यूसीसी/यूजीसी के कुछ प्रावधानों का विरोध, शंकराचार्य और बाल बटुक के साथ हुए कथित अपमान, महिला उत्पीड़न, जंगली जानवरों से मानव जीवन पर बढ़ते खतरे, गौ माता की स्थिति, मूल निवासियों के साथ भेदभाव जैसे मुद्दे उठाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय ने कहा कि इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर वह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएंगे और इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।


इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने निजी स्कूलों द्वारा फीस और बस शुल्क में वृद्धि का विरोध करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की स्पष्ट नीति नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और बेटियों को न्याय न मिल पाने की घटनाओं पर चिंता जताई। वहीं नगर अध्यक्ष कविता जीना ने मानव और जंगली जानवरों के बढ़ते संघर्ष तथा भीमताल प्रकरण में सरकारी विभागों की संवेदनहीन कार्रवाई का विरोध किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


संगठन सचिव एवं शिक्षिका नीमा भट्ट ने सरकारी स्कूलों के प्रति सरकार की कथित उपेक्षापूर्ण नीतियों पर सवाल उठाए। सुनीता ने महिलाओं को न्याय न मिलने की घटनाओं पर विरोध दर्ज कराया, जबकि दीपा बोरा ने अतिक्रमण के मामलों में सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये की आलोचना की।


धरना प्रदर्शन में गीता चंदोला, प्रदीप रौतेला, मोहन बोरा, हरेन्द्र राणा, विनोद बिष्ट, देवेन्द्र सिंह, कौशिक धोनी, गीता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119