पेंटर ठेकेदार ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर दी जान
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के बिठौरिया में किराये के मकान पर रह रहे एक पेंटर ठेकेदार ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतक ठेकेदार के पिता व भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
फिलहाल पुलिस ने अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मूलरूप से नवाबगंज बरेली यूपी का रहने वाला 25 वर्षीय राजेश मौर्य पिछले काफी समय से बिठौरिया नंबर-2 में एक टिनशेड के किराए के कमरे में रहता था। वह पेशे से पेंटर था और ठेकेदारी भी करता था। राजेश मौर्य से कुछ ही दूरी पर उसके पिता व भाई भी रहते है। बताया जा रहा कि मंगलवार की सुबह जब काफी देर तक राजेश बाहर नहीं आया तो राजेश का बड़ा भाई धर्मेंद्र मौर्य उसके कमरे की तरफ आया तो उसने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो राजेश रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
भाई को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। तभी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फंदे से राजेश के शव को नीचे उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक राजेश के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता