धर्म परिवर्तन, फर्जी प्रमाण पत्र और बर्खास्तगी पर बवाल -पिथौरागढ़ में मानवाधिकार संगठन का धरना शुरू

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मानवाधिकार संगठन के कुमाऊं प्रभारी दर्शन लाल ने मंगलवार से नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह से लगातार प्रशासन के उच्च अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


धरने पर बैठे दर्शन लाल ने कहा कि नगर में कुछ वाल्मीकि परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है, लेकिन इसके बावजूद वे वाल्मीकि समुदाय से मिलने वाले लाभ ले रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम और जिला आयुर्वेदिक यूनानी कार्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की गई है, जिसकी जांच की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


इसके अलावा उन्होंने एक निजी स्कूल पर दिव्यांग सफाई कर्मी को बिना कारण नौकरी से निकालने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
धरना दे रहे संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119