रुद्रपुर में ‘स्पा’ के नाम पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : मिजोरम की लापता युवतियां मिलीं, पुलिस छापे से मचा हड़कंप
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय में संचालित स्पा/मसाज सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध धंधों की एक बार फिर पोल खुल गई है। इस बार मामला और भी गंभीर है—मिजोरम से लापता हुई चार युवतियां रुद्रपुर के एक स्पा सेंटर में बरामद की गई हैं। खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मिजोरम से कुछ समय पहले चार युवतियों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों की शिकायत पर वहां की पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान सुराग मिला कि ये युवतियां रुद्रपुर के गाबा चौक स्थित ब्यूटी क्वीन सैलून एंड स्पा में मौजूद हैं।
इस सूचना के आधार पर मिजोरम पुलिस की टीम रुद्रपुर पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। कप्तान के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह दसोनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।
छापे के दौरान जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। पुलिस को मौके से करीब आधा दर्जन युवतियां और कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में मिले। साथ ही, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर मिजोरम से लाया गया और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया।
बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर का संचालन एक मुस्लिम युवक द्वारा किया जा रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।
सभी पीड़ित युवतियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और आवश्यक सहायता दी जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिजोरम पुलिस भी जांच में सक्रिय सहयोग कर रही है, ताकि इस अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह की पूरी जड़ तक पहुंचा जा सके।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े हर एक शख्स को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल