पंचायत चुनाव : आज से आचार संहिता लागू, राजनीतिक सरगर्मियां तेज

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर चुनाव की जानकारी दी। आज से आचार संहिता लागू हो गई है। मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग की ओर से आगामी चुनावों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अधिसूचना को आज सार्वजनिक कर दिया है। अब 23 जून को सभी जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार

नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगी।नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी। इसके बाद 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का प्रतीक आवंटन तीन जुलाई को होगा और मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा।

दूसरे चरण का प्रतीक आवंटन 8 जुलाई को होगा, और मतदान 15 जुलाई को होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव की निष्पक्षता और सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, गांव से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में चुनाव हो रहा है। ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होगा।आज से राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा : भाई-बहन की मौत, दो गंभीर

नामांकन की कार्यवाही 25 जून से 28 जून तक चलेगी,

प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा नामांकन होगा,

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार

नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक होगी,
नाम वापसी की तिथि 2 जुलाई को होगी,

निर्वाचन दो चरण में होगा,

पहले चरण में सिंबल 3 जुलाई को मिलेंगे,

10 जुलाई को प्रथम चरण का मतदान होगा,

सुबह 8 बजे शाम 5 बजे तक होगा,
दूसरे चरण में सिंबल 8 जुलाई को होंगे,

दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा,

19 जुलाई को मतगणना होगी ,

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119