हल्दूचौड़ स्थित आईटीबीपी कैंपस में योग शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हल्दूचौड़ स्थित आईटीबीपी कैंपस में बटालियन के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन एवं डिप्टी कमांडेंट फतेह सिंह के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बटालियन के अधिकारियों, जवानों व उनके परिजनों और बच्चों ने प्रतिभाग किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

योग प्रशिक्षक अनिल यादव व जिला आयुर्वेदिक विभाग (आयुष विंग ) के डॉक्टर सर्वजीत सिंह, नोडल अधिकारी विजय गंगवार, कपिल कालरा, दीपक पांडे ने उपस्थित सभी को योग कराया। जिसमें उन्होंने उपस्थित लोगों को कई तरह के प्राणायाम कराए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई


कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रमुख रूप से सूबेदार मेजर रश्मि रंजन के अलावा तमाम अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119