बेरीनाग के त्रिपुरा देवी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग (पिथौरागढ़)। शनिवार, 7 मार्च 2026 को बेरीनाग के त्रिपुरा देवी स्थित विधायक फकीर राम टम्टा के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल छह सत्र आयोजित किए गए, जिनमें वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, संगठनात्मक कार्यशैली और प्रशिक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम के पहले सत्र में वक्ता विमल रावल रहे, जिसकी अध्यक्षता महेश पंत ने की। दूसरे सत्र में दर्पण कुमार वक्ता रहे और अध्यक्षता दल बहादुर बाफिला ने की। तीसरे सत्र में दिनेश धानिक ने विचार रखे, जबकि अध्यक्षता धीरज बिष्ट ने की। चौथे सत्र में सुरेश जोशी वक्ता रहे और अध्यक्षता जीवन पाठक ने की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


पांचवें सत्र में विधायक फकीर राम टम्टा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता किशन लाल शाह ने की। छठे और अंतिम सत्र में मीना गंगोला ने प्रशिक्षण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और सत्र की अध्यक्षता इन्द्र सिंह धानिक ने की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, मंडल उपाध्यक्ष हरीश शानी, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, महामंत्री किरन मियान, किसान मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह महरा, धीरज रौतेला, विमल रावल, पूर्व विधायक मीना गंगोला, विधायक फकीर राम टम्टा, दर्पण कुमार, पान सिंह महरा, दिनेश धानिक, जिला मंत्री इन्द्र सिंह धानिक, सुमित मिश्रा, सुमित चनयाल, पूर्व महामंत्री विमलेश पंत, मंजुल महेश्वर, रिंकू पंत, पुष्कर धानिक, निखिल धानिक, खड़क लाल शाह, किशन लाल शाह, जीवन पाठक, धीरज बिष्ट, भीम कुमार, धीरेंद्र सिंह महरा, हयात डसीला, प्रियंका पंत, महेश पंत, होशियार नेगी, संजय तिवारी, जगत सिंह महरा, राजेन्द्र सिंह भौरियाल, दिवाकर रावल, महिपाल खाती, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अनेक वरिष्ठ व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय ने किया, जबकि समापन इन्द्र सिंह धानिक ने किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119