पतंजलि मेडिकल कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

पतंजलि मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी और ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। छात्रा की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरियाणा के गोहाना की युवती कनखल क्षेत्र में किराए पर रहकर पतंजलि पतंजलि मेडिकल कालेज से पढ़ाई कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस को देख नवविवाहिता ने दो मंजिला छत से लगाई छलांग -बंधक बनाए जाने का दावा निकला उल्टा

छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पूर्व में आरोग्यम सिटी में कमरा किराए पर लिया था। अनुभव त्यागी ने उसे कमरा उपलब्ध कराया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि नजदीकी बढ़ने पर उन्होंने एक दूसरे के साथ फोटो ली थी। कुछ समय बाद दोस्ती खत्म होने पर वह उन फोटो को लेकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि उस वक्त शिकायत करने पर उसने अपनी गलती मानकर भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने का वायदा किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद वह फिर से उसे परेशान करने लग गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119