यूपीआई से 30 रुपये का भुगतान -एक घंटे में रिटायर्ड फौजी के खाते से 2.21 लाख पार
हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कमलुवागांजा निवासी रिटायर्ड फौजी आनंद सिंह बोरा के बैंक खातों से साइबर ठगों ने करीब 2.21 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने एक फल विक्रेता से केले खरीदने के लिए यूपीआई के जरिए 30 रुपये का भुगतान किया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी में आनंद सिंह बोरा ने बताया कि 12 सितंबर को वह दवा लेने के लिए ईएससीएचएस आर्मी छावनी गए थे। वहां से लौटने के बाद पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे उन्होंने नैनीताल बैंक मुखानी के पास एक फल विक्रेता से केले खरीदे और यूपीआई के माध्यम से 30 रुपये का भुगतान किया।
इसके करीब एक घंटे बाद दोपहर 12:30 बजे घर पहुंचकर उन्होंने अपने बैंक खातों की जांच की तो उनके होश उड़ गए। उनके दो बैंक खातों में महज 175 रुपये और 385 रुपये शेष थे। खातों से करीब 2.21 लाख रुपये की रकम निकाली जा चुकी थी।
अचानक खाते से रकम गायब होने के बाद आनंद सिंह बोरा कुसुमखेड़ा स्थित बैंक पहुंचे, लेकिन बैंक बंद था। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, यूपीआई से भुगतान करने के बाद महज एक घंटे के भीतर साइबर ठगों ने उनके खातों से रकम निकाल ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लेनदेन से जुड़े विवरण जुटाए जा रहे हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : नीम बीच के पास नदी में बहा दिल्ली का युवक, तलाश जारी
हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू में केबल चोरों का आतंक -नलकूप और Jio टावर तक नहीं छोड़ा, ग्रामीणों ने दी तहरीर
देहरादून : मियांवाला के जौहड़ को मिला नया जीवन -8.64 करोड़ से बना जल सृष्टि पार्क