चंपावत में 10 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चंपावत। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चलथी पुलिस ने 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई से 30 रुपये का भुगतान -एक घंटे में रिटायर्ड फौजी के खाते से 2.21 लाख पार

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को चलथी चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पशु आहार दर वृद्धि आदेश स्थगित -55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत

पुलिस ने आरोपी की पहचान तरुण सिंह ग्वाल (25), निवासी वार्ड नंबर चार, घंटाघर, पिथौरागढ़ के रूप में की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू में केबल चोरों का आतंक -नलकूप और Jio टावर तक नहीं छोड़ा, ग्रामीणों ने दी तहरीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119