उत्तराखंड : नीम बीच के पास नदी में बहा दिल्ली का युवक, तलाश जारी

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में नीम बीच के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पशु आहार दर वृद्धि आदेश स्थगित -55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा (20) अपने दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे। नहाते समय सौरभ गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की धूम

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से नदी के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर की आत्महत्या

एसडीआरएफ और पुलिस की ओर से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119