डंपर के केबिन में पेट्रोमैक्स बना काल -रामनगर में चाचा-भतीजे की दम घुटने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

रामनगर/नैनीताल। ठंड से बचने की कोशिश दो ज़िंदगियों पर भारी पड़ गई। रामनगर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां डंपर वाहन के केबिन में पेट्रोमैक्स जलाकर सोए चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार, जो आपस में चाचा-भतीजे थे, पेशे से डंपर चालक थे। दोनों शनिवार को संभल से रामनगर के ग्राम पीरुमदारा स्थित एक स्टोन क्रेशर में उपखनिज सामग्री लेने आए थे।
रविवार तड़के करीब सुबह 5 बजे दोनों ने 18 टायरा डंपर में क्रेशर से उपखनिज सामग्री लोड की और वाहन को बाहर खड़ा कर दिया। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वे डंपर के केबिन में ही बैठ गए। ठंड अधिक होने के कारण दोनों ने पेट्रोमैक्स जलाया और केबिन के शीशे बंद कर लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


बताया जा रहा है कि पेट्रोमैक्स से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दोनों धीरे-धीरे बेहोश हो गए और उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं लग पाया। दोपहर के समय जब साथ मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर डंपर के शीशे तोड़े गए, जहां दोनों अंदर बेहोशी की हालत में पड़े मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


आनन-फानन में दोनों को बाहर निकालकर रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कृतिका ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत दम घुटने से प्रतीत हो रही है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई कासिम ने बताया कि दोनों मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे और इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।


फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119