फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर बदनाम करने का आरोप -कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और उसके परिवार को फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बदनाम करने और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने का गंभीर मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गुघाल रोड पांडेवाला ज्वालापुर निवासी रोहन शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ललतारो पुल निवासी आलोक झा और उनके पुत्र वरुण झा से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके परिवार के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें वे वर्तमान में जमानत पर हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


रोहन शर्मा का आरोप है कि आरोपियों ने उनके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक और अनर्गल चैटिंग शुरू की। इस फर्जी चैटिंग के माध्यम से न केवल उनकी सामाजिक छवि खराब की जा रही है, बल्कि उन्हें झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की साजिश भी रची जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119