हल्द्वानी में ट्रेन की चपेट में आने से पीलीभीत निवासी ट्रक चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पीलीभीत के रहने वाले एक ट्रक चालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले मोबाइल फोन के जरिए हुई। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले के बसंतपुर नोनियर, पूरनपुर निवासी 45 वर्षीय मेजर सिंह पुत्र कुंदन सिंह बीते 23 दिसंबर की रात हल्दूचौड़ और मोतीनगर के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया और घायल को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके चलते शव को मोर्चरी में रख दिया गया। बाद में मृतक के पास मिले मोबाइल फोन में दर्ज नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर परिजन गुरुवार को मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119