नैनीताल में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने तीन मजदूरों को कुचला -चालक फरार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के तल्लीताल थाना क्षेत्र अंतर्गत फांसी गधेरा इलाके में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को कार के नीचे से बाहर निकाला और तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जानकारी के अनुसार हरी नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल पेंटिंग का काम करने राजभवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस जा रहे थे। चढ़ाई वाले रास्ते पर तेज गति से आ रही कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और तीनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद वाहन चालक और उसका साथी कार को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार एक पुलिसकर्मी चला रहा था, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि हादसे में घायल बिहारी लाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है, जबकि अन्य दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस चालक और उसके साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119