बागेश्वर मेले के दौरान नाबालिग की जमकर पिटाई, हायर सेंटर रिफर
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में कार्यक्रम देखने आए एक नाबालिग के साथ सोमवार रात कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बिलखेत निवासी 17 वर्षीय संजय सिंह पुत्र मंगल सिंह सोमवार रात स्टार नाइट कार्यक्रम देखने अपने साथियों के साथ उत्तरायणी मेले में आया था।
बताया जा रहा है कि नुमाइशखेत मैदान पर उसकी कुछ लड़कों से कहासुनी हो गई। युवकों ने संजय को लात-घूसों से जमकर पीट दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. गिरजा शंकर जोशी ने बताया कि किशोर के सिर, नाक और आंख में गंभीर चोटें हैं। उसका प्राथमिक उपचार किया गया। सीटी स्कैन के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर, पुलिस आरोपियों की खोजबीन के लिए सीटीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कोतवाल केएस नेगी ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, अन्य मामले में तहसील मार्ग पर कुछ लोग शराब पीकर रातभर होहल्ला करते रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न