दोस्त के लिए पिज्जा मंगवाना पड़ा भारी, लाखों की नकदी खाते से साफ

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दोस्त के लिए पहले पिज्जा मंगवाना फिर उसके बाद कैंसिल करना एक युवक को भारी पड़ा है। युवक ने गूगल से कस्टमर नंबर लिया और जिसके बाद साइबर ठगों ने उसको झांसे में लेकर लाखों की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी भगवान सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में पिछले दो वर्षों से निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उसके सहकर्मी दिनेश चौहान ने 15 जुलाई को पिज्जा ऑर्डर किया था। बाद में कैंसिल कर रिफंड के लिए गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा। इस दौरान एक फर्जी नंबर पर कॉल करने पर दिनेश ने कथित डिलीवरी प्रतिनिधि के कहने पर वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर की और पीड़ित भगवान की यूपीआई आईडी साझा कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

कॉल के दौरान आरोपी ने फोन पे ओपन कर बैलेंस चेक करने को कहा। जांच की तो पता चला कि उनके बैंक खाते से सात बार में 1.93 हजार रुपये कट चुके हैं। मामले की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दी गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं रुद्रपुर में तहरीर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मामले को ट्रांसफर किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119