ग्राफिक एरा में प्लेसमेंट सम्मान समारोह 2026 आयोजित -डिग्री से पहले नौकरी पाने वाले छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का सम्मान
भीमताल, 1 मई। ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में डिग्री प्राप्त करने से पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हुए छात्र-छात्राओं को “प्लेसमेंट सम्मान समारोह 2026” में सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों के साथ उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से सम्मान दिया गया।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला ने अपने संबोधन में कहा कि नौकरी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, कौशल विकास, ईमानदारी और कृतज्ञता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह में वर्ष 2026 के दौरान प्राप्त 612 प्लेसमेंट प्रस्तावों की ऐतिहासिक उपलब्धि को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। भीमताल और हल्द्वानी परिसर के विद्यार्थियों ने डिग्री से पहले ही नामी कंपनियों में चयन पाकर सफलता का नया मानक स्थापित किया।
बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा कर्णिका नेगी को संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 152 प्राप्त करने पर ₹1,51,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
बी.टेक कंप्यूटर विज्ञान (2022–2026 बैच) की छात्रा गुंजन भनवाल को एटलासियन में ₹66.01 लाख वार्षिक वेतन पैकेज मिलने पर ट्रॉफी एवं ₹1,00,000 की नकद राशि प्रदान की गई।
इसी बैच की छात्रा विभा चंदोला को गूगल में ₹54.84 लाख वार्षिक वेतन पैकेज मिलने पर ट्रॉफी एवं ₹1,00,000 की नकद राशि से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त वैश्नवी करायत को बीएनवाई मेलॉन में ₹22 लाख, दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन में ₹19.75 लाख, 10 विद्यार्थियों को इन्फोसिस में ₹11 लाख तथा दिया बिष्ट को नायका में ₹10 लाख वार्षिक वेतन पैकेज पर चयनित होने के लिए सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने टीसीएस, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी, एलटीआई माइंडट्री, टेक महिंद्रा, विप्रो, कोफोर्ज, पीडब्ल्यूसी इंडिया और डेलॉइट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी सफलता प्राप्त की।
प्रो. घनशाला ने विद्यार्थियों को माता-पिता के त्याग का सम्मान करने और उनके आशीर्वाद को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग असीम संभावनाओं से भरा है, इसलिए विद्यार्थियों को मजबूत नेटवर्क बनाकर वैश्विक स्तर पर जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन श्री साहिब सबलोक ने किया। समारोह का समापन समूह छायाचित्र सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इन यादगार पलों को संजोया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल