पुलिस पर पीड़ित के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप
भीमताल। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों प्रतिनिधिमंडल पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में एस पी सिटी श्री प्रकाश चन्द्र से मिलकर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानना तथा खनरयू के ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस प्रशासन जिम्मेदार लोगों अपराधियों को पकड़ने के बजाय पीड़ित के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं जो अपराधियों के हौसले बुलंद करता है।
पनेरु ने बताया कि ग्रामीण बानना निवासी जानकी पलड़िया ने आरोप लगाया कि दो माह पूर्व टैक्सी एक्सीडेंट दिखा कर मारा गया है। पुलिस प्रशासन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, अभी 15 दिन पहले कमल कफलटिया के ऊपर जाने लेवा हमला किया गया लेकिन अधिकारियों ने उल्टा उसके उपर झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अगर पुलिस प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी एक सप्ताह में दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़े आन्दोलन के साथ एस एस पी कार्यालय का घेराव किया जायेगा जरूर पड़ने पर मात्र शक्ति आमरण अनशन शुरू करेंगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी इस अवसर पर एन एस बर्गली ओखलाकांडा नवीन कैड़ा नवीन पनेरु सामाजिक कार्यकर्ता बानना हिमांशु पलड़िया कमल कफलटिया गोपाल सम्भल मनोज पनेरु जानकी प्रसाद पलड़िया सुभाष पलड़िया पंकज परगांई दर्जनों ग्रामीणों उपस्थिति थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत
uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा