Uttarakhand-मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं -9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/चोरगलिया, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जनपद के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे। हैलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता और त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार

शेर नाला पर बने 120 मीटर पुल का लोकार्पण

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में 9.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-यात्री बेहाल, बसें नदारद -हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम

शेर नाला मानसून के दौरान उफान पर आने से लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन की बड़ी समस्या बना हुआ था। तेज बारिश के दौरान मार्ग बाधित होने से स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम और सुरक्षित होने के साथ स्थानीय जनता तथा पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-विकासखंड कार्यालयों में सीडीओ का छापा -15 कर्मचारी मिले नदारद, भीमताल में तीन की सेवा समाप्ति की संस्तुति

क्षेत्रवासियों ने पुल के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119