हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पुलिस का एक्शन -ढोंगी बाबाओं पर चला ‘ऑपरेशन कालनेमि’, 27 गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर धर्म की आड़ में श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले ढोंगियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पकड़ा गया।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


इसी क्रम में कोतवाली नगर प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट और आसपास के घाटों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने वाले, बिना पहचान पत्र के रह रहे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 27 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


कोतवाली नगर प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।


पुलिस ने आम लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई ढोंगी बाबा या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस का कहना है कि सर्वानंद घाट, हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर ऐसे ढोंगियों और बहुरूपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119