सिडकुल फैक्टरी कर्मी ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र के हेतमपुर में एक फैक्टरी कर्मी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार रात सूचना मिली कि हेतमपुर स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटके पुखराज (37) पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ग्राम टिमरपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी महादेव मंदिर कॉलोनी हेतमपुर को नीचे उतारा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


बताया जा रहा है कि पुखराज किराए के मकान में रहकर सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119