थाना भतरौंजखान पुलिस ने कार में 20 पेटी अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कार सीज-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
गत 02 अगस्त की रात्री थाना भतरौजखान की चौकी भिकियासैण की पुलिस टीम द्वारा भिकियासैण चौकी तिराहे पर रात्री चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UA01-6366 आल्टो कार को रोककर चैक किया गया, वाहन में 02 व्यक्ति बैठे थे जिनके कब्जे से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब Soulmete Black Deluxe Whisky( 08 पेटी में 196 बोतल 04 पेटी में 96 अद्दे व 8 पेटी में 384 पब्बे) बरामद होने पर दोनों व्यक्तियो को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में धारा 60 / 72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती


थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दोनों युवक अवैध शराब को भतरौजखान से चौैखुटिया की तरफ बेचने के लिए ले जा रहे थे ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम-
हरीश सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र स्व० मोती सिंह निवासी ग्राम भिलकोट थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर
गौरव क्वारबी उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व0 देवेन्द्र क्वारबी निवासी बदहाड थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा
बरामदगी –
कुल 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
कीमत 1,20,000 रु0

पुलिस टीम
1- प्रभारी चौकी मदन मोहन जोशी, चौकी भिकियासैण
2- कानि0 हरीश पाण्डे
3- कानि0 मनोज रावत
4- कानि0 शमीम अहमद
5- कानि0 महेन्द्र कुमार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119