लग्जरी कार से नैनीताल रोड पर स्टंट करते पुलिस ने धरे, किया चालान
हल्द्वानी। लग्जरी कार से नैनीताल रोड पर स्टंट बाजी करना युवकों को महंगा पड़ गया। नैनीताल रोड में ऑडी और बीएमडब्ल्यू कार की खिड़कियों से लटक कर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा के इन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार बरामद कर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड पर स्टंट करते युवकों का वीडियो बुधवार को एसएसपी पीएन मीणा तक पहुंचा। उन्होंने सीओ सिटी नितिन लोहनी को कार्रवाई के निर्देश दिए। युवकों की तलाश में जुटे बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने स्टंटबाजों को पकड़ लिया और स्टंट में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली जिसके बाद चालानी कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि युवक इंस्टाग्राम पर न सिर्फ फॉलोवर बढ़ाकर प्रसिद्ध होना चाहते थे, लेकिन प्रसिद्धी के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर दिया। स्टंटबाजों में लाइन नंबर चार निवासी आदिल, सिकंदर और चोरगलिया रोड निवासी थे। आदिल गैराज चलाता है और पुरानी गाड़ियों को खरीदता-बेंचता है। बताया जा रहा कि स्टंट में इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू व ऑडी कार आदिल दिल्ली से खरीद कर लाया था। बनभूलपुरा के इन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है। कार बरामद कर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप