पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप, मुकदमा
रुद्रपुर। एक युवक पर पत्नी ने उसे घर से निकालने और दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेशमबाड़ी निवासी नाजरीन पुत्री इदरीस निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि नौ साल पूर्व उनकी शादी पिपलिया जट थाना मिलक खानम जिला रामपुर यूपी निवासी नईम पुत्र यासीन से हुई थी।
आरोप था कि शादी के बाद उनका पति, देवर कलीम, बहनोई अब्दुल कादीर, ममिया ससुर मुज्फ्कर, सास कलसुम और नन्द दिलजाना दहेज कम लाने और बच्चा नहीं होने की वजह से गाली-गलौज और मारपीट करते थे। इस मामले को लेकर उनके भाई जुहीद पाशा और तकमिल पाशा ने ससुरालियों के बात की, लेकिन उन्होंने भाइयों पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह करीब चार साल से अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि उसके सुसराल वाले उसे वापस आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जबकि उनके पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज