खुलासा: प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारा सचिन पुलिस ने गिरफ्तार किया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रॉपर्टी डीलर मंजेश की हत्या उसके खाते में जमा रकम हथियाने के इरादे से की गई थी। हत्याकांड में शामिल आरोपी सचिन को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। फरार एक अन्य आरोपी अर्जुन की तलाश में पुलिस लगी है। अर्जुन को यह भी लगता था कि मंजेश उसे मरवा सकता था। इसलिए उसे जूते के फीते से गला दबाकर मार डाला गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को चंद्रबनी के यमनोत्री विहार से एक मकान में व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति की पहचान मंजेश कुमार निवासी माजरा खेड़ी, हरिद्वार के रूप में हुई। पता चला कि मंजेश यहां प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह 2016 में विकासनगर में कैश वैन लूट मामले में जेल भी जा चुका था। वह अक्सर इस मकान पर आता जाता रहता था। यह मकान सचिन निवासी भगवानपुर, हरिद्वार ने किराए पर लिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल का पासवर्ड भेजकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम -40 कॉल करता रहा दोस्त… कमरे में लटका मिला शव

पता चला कि उसके साथ एक अन्य युवक अर्जुन भी घटना की रात मौजूद था। रविवार सुबह ही दोनों वहां से भाग निकले। ऐसे में मंजेश के भाई की शिकायत पर सचिन और अर्जुन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को पता लगा कि सचिन भगवानपुर गया था और वहां से फिर देहरादून के लिए निकला है। वह कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। उसे रविवार देर रात आशारोड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यहां पर रेपिडो राइड कंपनी में काम करता है। वह हत्या के मामले में जेल गया था। जेल में उसने अपने साथियों के माध्यम से अर्जुन से जान पहचान बढ़ाई। अर्जुन डोईवाला में सरदार मलकीत सिंह हत्याकांड में जेल जा चुका है और पिछले साल ही जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन ने उसे बताया था कि वह मंजेश के साथ देहरादून में प्रॉपर्टी का काम कर रहा है। मंजेश ही उसका खर्च भी उठा रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119