युवती से यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। युवती के साथ शारीरिक यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


ब्लॉक के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शकील अहमद पर उसके साथ शारीरिक यौन शोषण करने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने, अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाने तथा उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इस मामले में पुलिस ने आरोपी शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम बघौरी, सितारगंज के खिलाफ धारा 64, 77, 78, 351(2), 329(4), 115(2) बीएनएस तथा उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।


थाना नानकमत्ता में तैनात उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा मामले की जांच कर रही थीं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद निवासी ग्राम बघौरी, सितारगंज बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला उपकारागार हल्द्वानी भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल, विवेचक उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा, आरक्षी नवीन खोलिया, रविंद्र धौनी और झिंगुरी राम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119