दमुवाढूंगा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -पारिवारिक विवाद की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमुवाढूंगा में एक युवक ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने बीती रात्रि घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब राजेंद्र को फंदे से लटका देखा तो आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119