जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पुलिस कैंप में जोरदार धमाका, आसपास खड़े वाहनों से शीशे टूटे, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पुलिस शिविर में रहस्यमय विस्फोट हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में एक सशस्त्र पुलिस शिविर के परिसर में रहस्यमय जोरदार विस्फोट हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक


इस घटना में पार्क किए गए वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना का पता चलते ही पुलिस और सुरक्षा बल व अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाके को घेरकर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया। बुधवार तडक़े एकबार फिर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119