मासूम बच्चियों को शिकार बना रहे ढोंगी बाबा को पुलिस ने पकड़ा
हरिद्वार। धार्मिक आस्था की आड़ में मासूम बच्चियों को शिकार बना रहे एक ढोंगी बाबा को हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक सैनी, जो खुद को शिवभक्त बताकर नीलकंठ का चोला ओढ़े घूम रहा था, असल में एक वांछित अपराधी निकला। वह बच्चियों को ‘मनोकामना पूर्ण होने’ का लालच देकर दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा था।
प्रदेशभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” का उद्देश्य आस्था का ढोंग रचने वाले अपराधियों को बेनकाब करना है। इसी क्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंडीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी शिव के वेश में साधु बनकर घूमता था और महिलाओं-बच्चियों को प्रसाद और आशीर्वाद देकर उनकी मनोकामना पूरी होने का झांसा देता था।
जब पुलिस टीम ने उसे रोका तो उसकी गतिविधियों से शक हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान दीपक सैनी निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वह थाना श्यामपुर में पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज गंभीर मामले में वांछित है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में नामजद है, जिनमें दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धार्मिक भावनाएं भड़काना और सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले शामिल हैं। सहारनपुर से लेकर ज्वालापुर तक उसकी आपराधिक गतिविधियों का लंबा इतिहास है। इस मामले में पुलिस अब अन्य पीड़ित महिलाओं और बच्चियों की तलाश में जुट गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न