पुलिस ने युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस ने एक युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से नशे के 9 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.168 किलो सोने की तस्करी का भंडाफोड़ -दुबई से आए महिला-पुरुष यात्री पकड़े

पुलिस टीम चोरगलिया रोड से गौला पार्किंग तक नियमित गश्त कर रही थी, तभी एक युवक काले रंग की जैकेट पहने हुए काली पन्नी के साथ उनकी ओर आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही युवक ने पुलिस को देखा वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा करके उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पहचान मो. युनुस पुत्र मो. युसुफ निवासी नई बस्ती इंदिरानगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे भी किए हैं। आरोपी कोर्ट में पेश किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119