पुलिस ने फेसबुक के नए नियम वाले मैसेज को फर्जी करार दिया, अफवाह फैलाने वालों पार कार्रवाई की चेतावनी
हल्द्वानी। फेसबुक पर पिछले दो तीन दिन से वायरल हो रहे एक मैसेज को पुलिस ने फर्जी करार दिया है। इसमें दावा किया जा रहा था कि फेसबुक (मेटा) यूजर्स की निजी जानकारी और तस्वीरों का इस्तेमाल नए नियमों के तहत कर सकता है, जिससे बचने के लिए यूजर्स को एक विशेष संदेश पोस्ट करना होगा। उत्तराखंड पुलिस ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताया है। बकायदा उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट अपने आधकारिक फेसबुक पेज पर भी किया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेटा की ओर से ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अफवाह भरे मैसेज और उनके स्क्रीनशॉट्स को नजरअंदाज करें और बिना जांचे-परखे फॉरवर्ड न करें। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न